मौदहा। पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान के तहत महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। कस्बे के केएल आदर्श महाविद्यालय में रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत एक सैकड़ा फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार, शिक्षक रामबाबू दीक्षित, हीरालाल कश्यप, वंदना देवी समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया शासन के आदेशानुसार पौधरोपण किया गया है। कहा, हम सौ वृक्ष लगाएं यह जरूरी नहीं है लेकिन अगर हम दस वृक्ष बचाते हैं यह अधिक महत्वपूर्ण है। (संवाद)