फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की 21 खाद और बीज भंडारों में छापा मार गया। इनमें दो प्रतिष्ठान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस व एक के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि सदर तहसील भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम भीमसेन, मौदहा में उन्होंने तहसीलदारों के साथ छापा मारा। राठ एवं सरीला तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव छापे मारे। सदर तहसील में छह उर्वरक प्रतिष्ठानों में मेसर्स निषाद ट्रेडर्स की दुकान बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया है।
तहसील मौदहा में पांच उर्वरक प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण में पंजाब बीज भंडार, किसान बीज भंडार से यूरिया का एक-एक नमूना एवं अंबे खाद भंडार से डीएपी का एक नमूना लिया। कृष्णा खाद भंडार के संचालक दुकान बंद कर भाग गए व फोन पर वार्ता न करने के कारण लाइसेंस निलंबित किया है। सांई बीज भंडार बंद मिला। इसे भी कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसील राठ एवं सरीला में 10 उर्वरक प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण के दौरान तीन उर्वरक के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें