फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत, एक घायल, जाम

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ मार्ग पर शंकरी पीपल के पास पेट्रोल पंप के सामने साइकिल सवार वृद्ध किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। गुस्साए मृतक के परिजनों ने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

मड़यन गांव निवासी रामकिशुन (70) शनिवार को दोपहर में साइकिल से खेत देखकर घर लौट रहा था। तभी शहर के गौरादेवी निवासी अजय (15) अपने साथी नर्सरी शीतलपुर निवासी राज (13) के साथ बेतवा नदी से नहाकर जा रहा था। तभी राठ मार्ग पर शंकरी पीपल के पास पेट्रोल पंप के सामने दोपहर 12 बजे बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे रामकिशुन की मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछेछा चौकी इंचार्ज गौरव चौबे ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें