फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और घायल ने दम तोड़ा, मृतक संख्या 10 हुई

विज्ञापन
ृतक छात्रा प्रियंका की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बुधवार की शाम हाईवे पर हुए हादसे में घायल एक और किशोरी ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 10 पहुंच गई है। किशोरी का शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

22 जून को इंगोहटा निवासी पंचा प्रजापति अपनी पुत्री राजकुमारी व नातिन प्रियंका प्रजापति (17) के साथ इमिलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। मौदहा से गांव आने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो व लोडर की भिड़ंत में पंचा प्रजापति की मौके पर मौत हो गई थी। पुत्री राजकुमारी व नातिन प्रियंका गंभीर रूप से घायल हुई थी। दोनों का कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह प्रियंका ने दम तोड़ दिया। राजकुमारी जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
दोपहर बाद प्रियंका का शव गांव लाया गया। शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। इसी सड़क हादसे में इंगोहटा निवासी मृतकों की संख्या पांच हो गई है। बुधवार को मौके पर पंचा, रजुलिया व राजेश वर्मा की मौत हुई थी। गुरुवार शाम के समय बांदा में कुलदीप वर्मा ने दम तोड़ दिया था। शनिवार को प्रियंका की मौत होने के बाद यह संख्या पांच हो गई है। मृतका प्रियंका ने इसी वर्ष पं. लक्ष्मीचंद्र पालीवाल इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें