मृतक रामसुजान की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। छिमौली गांव से अपने साथियों के साथ निकट के गांव गुरदहा के श्याम नाले में मछलियों का शिकार करने गए युवक की नाले में डूब कर मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राम सुजान (35) बुधवार की दोपहर अपने गांव के 10-12 साथियों के साथ गांव के पास ही बह रहे श्याम नाले में मछलियों का शिकार करने गया था। तभी नाले में डूब गया। साथी शव लेकर गांव पहुंचे। वह अपने पीछे दो पुत्रों व एक पुत्री को बिलखता छोड़ गया है। मछली का शिकार करना प्रतिबंधित है, लेकिन नगर व क्षेत्र के नालों और नदियों में धड़ल्ले से किया जा रहा है। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि नाले के गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।