फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच चला बुलडोजर

विज्ञापन
सुमेरपुर फैक्टरी एरिया में रिमझिम के आस पास का अतिक्रमण हटाते बुलडोजर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। यूपीसीडा की जमीन पर विरोध के बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने आई टीम ने दुकानदारों को सामान तक हटाने का मौका नहीं दिया। दुकानदारों के विरोध के चलते टीम ने रिमझिम इस्पात द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी ढहा दिया। व्यापार मंडल का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व दुकानदारों को सामान निकालने का मौका देना चाहिए। दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उद्योग नगरी में रिमझिम इस्पात लिमिटेड के बाहर यूपीसीडा की सड़क के दोनों तरफ की पटरी पर लोगों ने टिन टप्पर व खोखे रखकर चाय, पान, परचून की दुकान बना रखी थीं। इन्हें हटाने के लिए फैक्टरी प्रबंधन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के साथ उद्योग विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाकर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। फिर भी किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
शनिवार को नायब तहसीलदार प्रमित सचान, डिप्टी कमिश्नर उद्योग रवि वर्मा, यूपीसीडा के एई प्रदीप कुमार, जेई मनोज सचान व अशोक वर्मा थाना पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। दुकानदारों के विरोध के बीच अतिक्रमण हटा दिया। भाजपा किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राखी शिवहरे व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें