मौदहा। बिहरका गांव में आई एक बरात बिन दुल्हन वापस लौट गई। कलेवा से पहले अचानक चक्कर आने से दूल्हा गिर गया। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
31 मई को एक गांव निवासी युवक की बरात बिहरका दूसरे गांव से आई थी। द्वारचार के बाद बरातियों ने भोजन किया। मंडप सजा और दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए। कलेवा से पहले दूल्हे को चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गया। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि दूल्हा बीमार था। इसकी सूचना उन्हें पहले नहीं दी गई। धोखा देकर शादी करके बेटी को ले जाना चाहते थे। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत किया। समझौते के लिए बैठकों के कई दौर चले, लेकिन बात नहीं बनी।