फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन से नेहा चौराहे तक गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे मे चबूतरा तोड़ता बुलडोजर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहा तक गरजा। कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा,सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नेशनल हाईवे-34 में बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहा तक दोनों पटरी में अतिक्रमण साफ कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप रहा। कुछ दुकानदारों ने तोड़फोड़ से बचने के लिए अभियान शुरू होने के पूर्व भी अपने टीन टप्पर हटा लिए। एसडीएम सदर ने बताया कि हाईवे के बाद स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का अतिक्रमण बस स्टैंड से लेकर धर्मेश्वर बाबा मुहाल तक हटाया जाएगा। कमलेश तिराहा से थाना चौराहा तक मैथिलीशरण गुप्त मार्ग का अतिक्रमण साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में बड़े चौराहे के कुछ व्यापारियों ने व्यापारी प्रशांत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर भेदभाव का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करेंगे और जल्दी ही सभी व्यापारियों के साथ एक बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें