फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड गायिका शिल्पा सुरोच ने बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
Bollywood singer Shilpa Suroch inspires children for vaccination
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बॉलीवुड के कलाकार, राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक और चिकित्सक आगे आए हैं। जिला हमीरपुर के कल्लर गांव की निवासी और बॉलीवुड गायक शिल्पा सुरोच ने जिले के अभिभावकों से बच्चों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

वहीं, राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित लंबलू स्कूल के अध्यापक डॉ. तिलक राज शास्त्री ने कहा कि वैक्सीन लगवाकर लोग स्वयं भी बीमारी से लड़ने के लिए अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाएं और अपने बच्चों को भी वैक्सीन लगवाकर वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इसलिए लोग वैक्सीन लगवाने से डरे नहीं और खुद भी सभी डोज लगवाएं व अपने बच्चों को भी वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीनेशन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
वैक्सीन महत्वपूर्ण, बच्चों को करें सुरक्षित : सुरोच
हमीरपुर के गांव कल्लर की निवासी एवं बॉलीवुड गायक शिल्पा सुरोच ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कोरोना को हराने के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे लगवाकर सुरक्षित हों और देश को कोरोना मुक्त करने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

बच्चों को बिना किसी डर के वैक्सीन जरूर लगवाएं : शास्त्री
राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित लंबलू स्कूल के अध्यापक डॉ. तिलक राज शास्त्री ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन महत्वपूर्ण है। उनके स्कूल में बच्चे बड़े उत्साह से वैक्सीन लगवा रहे हैं। किसी भी बच्चे को वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। इसलिए लोग अपने बच्चों को बिना किसी डर के वैक्सीन जरूर लगवाएं।
वैक्सीन का नहीं होता कोई विपरीत असर : डॉ. जगोता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन के लिए रोजाना सत्र आयोजित कर रहा है। वैक्सीन का कोई भी विपरीत असर नहीं है। इसलिए अभिभावक बच्चों को वैक्सीन केंद्रों या मोबाइल टीम के माध्यम से टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें