फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में आठ छात्र डूबे, एक लापता

विज्ञापन
सिकरोढ़ी गांव में यमुना नदी में छात्र की नाव से तलाश करते मछुवारे। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। शनिवार को अमावस्या पर यमुना में नहाने गए आठ छात्र डूब गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से सात को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन एक छात्र लापता है। पुलिस ने यमुना के 10 किमी के दायरे में खोज की गई। लापता छात्र के परिजन नदी किनारे रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

सिकरोढ़ी गांव में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। शनि अमावस्या पर गांव के कई लोग यमुना में स्नान करने गए थे। कक्षा 11वीं का छात्र रामबिहारी (16) पुत्र फूल सिंह समेत आठ छात्र यमुना में नहाने गए। नहाते समय सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे। प्रधान हनुमान निषाद ने बताया कि नदी किनारे मछली का शिकार करने वाले लोगों की नजर पानी में डूब रहे छात्रों पर पड़ी तो तुरंत नाव छोड़कर नदी में उतर गए। इसी बीच अन्य ग्रामीण पहुंच गए। गोताखोरों को भी यमुना में उतारा गया। कुछ ही समय बाद एक-एक कर सात लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। राम बिहारी का कोई पता नहीं चल सका। सीओ विवेक यादव ने बताया कि अग्निशमन दल की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ लापता छात्र की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सिकरोढ़ी में यमुना नदी किनारे खड़े परिजन।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें