फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोपेड चालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम इंगहोटा के निकट मोपेड व वैन में टक्कर हो गई। इसमें मोपेड चालक की मौत और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोपेड चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

फतेहपुर के ग्राम पिपरी निवासी अनिल (45) शनिवार को मोपेड से हमीरपुर की ओर आ रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंगोहटा गांव के निकट सामने से आ रही वैन से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में वैन बेकाबू होकर राजमार्ग के किनारे पलट गई। इस घटना में मोपेड सवार अनिल व वैन चालक राम किशोर (40) निवासी उरदना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अनिल की मौत हो गई। राम किशोर की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें