फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका

विज्ञापन
भैंसाय में तालाब में पड़े अज्ञात युवक के शव को देखती पुलिस। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा। युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। उसके शरीर में चोट के निशान हैं। पैरों में रस्सी बंधी थी। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भैंसांय गांव में ग्रामीणों ने रामजानकी तालाब में गुरुवार सुबह 40 वर्षीय अज्ञात वर्षीय युवक का शव देखा। गांव के चौकीदार भूप सिंह ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि तालाब से शव को निकाला गया है। शव के पैर मजबूत रस्सी से बंधे मिले हैं। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसके शरीर पर नीले रंग का लोअर और मटमैले रंग की हाफ टी शर्ट है। पानी में पड़े रहने से शव फूल गया है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर में भूसा लगा होने से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं बाहर इसकी हत्या कर यहां लाकर फेंका गया है। फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ता बुलाया गया। गांव सहित आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें