फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर नौ घंटे लगा जाम

विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के हाईवे में लगा जाम फंसे वाहन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सबसे व्यस्ततम सब्जी मंडी चौराहे के पास कानपुर-सागर हाईवे पर ईटों से भरा ट्राला खराब होने से नौ घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह पांच बजे ईंटों से भरा एक ट्राला हाईवे पर कस्बे के बीचो-बीच सब्जी मंडी चौराहे के समीप खराब हो गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। जल्द निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से दिक्कत आई। हाईवे के जाम का असर कस्बे के बांदा मार्ग पर भी पड़ा। इस मार्ग से आने वाले वाहन हाईवे के जाम से बस स्टैंड के समीप फंसे रहे। दोपहर में दो बजे के बाद खराब ट्राला को ठीक कराकर हाईवे से हटाया गया। इसके बाद हाईवे सहित बांदा मार्ग जाम से मुक्त हो सका। इस दौरान भरी दोपहर में तेज धूप से राहगीरों का हाल-बेहाल हो गया। लोग पानी के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें