फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में परिजनों पर ही शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। धौहल गांव में किसान की हत्या में शक की सुई परिजनों पर अटक गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश (40) मंगलवार को पत्नी व बच्चों से झगड़ने के बाद अपने निर्माणाधीन मकान के आगे वाले कमरे में सो गया था। सुबह उसका शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। मृतक शराब का लती था। इसी बात को लेकर पत्नी व बच्चों से उसका विवाद होता था। बड़े बेटे सीतू (24) की शादी नहीं हो रही थी। पत्नी दोनों बेटे व बेटी के घर में मौजूद होने के बाद भी हत्या हो जाने भनक परिवारीजनों को लग पाना शक के दायरे में है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम को कुछ हाथ नहीं लगा था।
मृतक के भाई महिपाल का कहना था कि उसका भाई शरीर से काफी मजबूत था। उसकी हत्या करना आसान नहीं था। सोते में उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे सीतू व देर शाम मोहल्ले व परिवार के तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि वह अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें