फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने पर किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के धगवां गांव में फसल खराब होने से दुखी किसान ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक परिजन साहूकारों का कर्ज भी बता रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

धगवां गांव निवासी किसान गिरजाशंकर (35) के पास चार बीघे खुद की जमीन थी व उसने पांच बीघा जमीन बलकट पर लेकर इस वर्ष खेती की थी। उसके मृतक भाई की बेटी की शादी भी अक्तूबर में तय थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गिरजाशंकर खेत पर गए और चने की फसल की मड़ाई की तो उत्पादन काफी कम देख उन्हें सदमा लग गया। इसके बाद देर शाम वे घर लौटे और खाना खाकर अपने कमरे में लेट गए। शनिवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो घर पर चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि गिरजाशंकर पर भतीजी की शादी की जिम्मेदारी थी और साहूकारों का भी उस पर कर्ज था। ऐसे में सारी उम्मीदें फसल से ही थी, अतिवृष्टि के चलते वह भी खराब हो गई। इससे ही दुखी होकर उन्होंने फांसी लगाई होगी। गिरजाशंकर के तीन पुत्र आशीष, बाबू व मुन्ना हैं। उसकी पत्नी कुसमा व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष शरदचंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें