फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से बालिका की मौत

विज्ञापन
मृतक बालिका पूर्वी की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मल्हौवा गांव में कच्ची अटारी व छप्पर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में साढ़े तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अन्य लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शादी-विवाह में हलवाई का काम करता है। रविवार रात पत्नी भगवती, पुत्री पूर्वी व चार माह के पुत्र मगन के साथ घर की अटारी में सो रहे थे। सोमवार तड़के चार बजे अचानक अटारी छप्पर सहित भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में चारों लोग दब गए। जोरदार आवाज होने से मौके पर पहुंचे ग्रामीण मलबा हटाने में जुट गए। जब तक सभी को बाहर निकाला गया तब तक पूर्वी की मौत हो चुकी थी। महेंद्र ने बताया कि उनका एक पुत्र व तीन पुत्रियां थीं। दो पुत्रियां नीचे वाले कमरे में अपने बाबा के साथ सो रहीं थीं। छप्पर की लकड़ियों की ओट लगी होने से उनकी पत्नी व बच्चा बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें