हमीरपुर जिले में राठ क्षेत्र के मल्हौवां गांव में तड़के कच्ची अटारी की दीवार गिरने से साढ़े तीन साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। वहीं बगल में लेटी मृतका की मां व चार माह का भाई बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।