फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से 15 दिन में दो बार दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नाबालिग छात्रा को ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। 13 दिन बाद दूसरे आरोपी ने छात्रा के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

चिकासी थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा हैं। 11 मार्च को दो युवक पुत्री को ले गए थे। दोनों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि एक आरोपी को मामूली धाराओं में जेल भेज दूसरे आरोपी को छोड़ दिया। वहीं पुलिस छात्रा को डरा धमकाकर नारी निकेतन भेजने की बात कह रही थी।
जानकारी होने पर हमीरपुर पहुंचे परिजन छात्रा को अपने साथ ले गए। पीड़ित किशोरी ने बताया कि 23 मार्च को वह शौच के लिए गईं थी। तभी दूसरे युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता की शिकायत पर एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं चिकासी एसओ हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें