फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। सिवनी डेरा गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शांतिभंग में दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिवनी डेरा निवासी वीरेंद्र कुमार राजपूत ने बताया राजकुमार, बाबूराम, राजकुमार, दिनेश व तीन अन्य ने घर के सामने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना चालू कर दिया। इससे उसे व इंद्रजीत के चोटें आईं है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मकान को लेकर इनका पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 24 मार्च को दोनों पक्षों को उप जिलाधिकारी के समक्ष बैठाकर मामला निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें