फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। अपने रिश्तेदार के साथ तेरहवीं से अपने गांव लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिजनौडा करहिया मार्ग पर बाइक से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम करहिया निवासी भोला प्रजापति की पत्नी सावित्री (45) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। वह गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में ग्राम खोड़ तेरहवीं में गई थी। शाम को वह अपने जीजा बाबूलाल के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। तभी सिजनौड़ा करहिया मार्ग पर बने रेलवे अंडर पास के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से सावित्री सड़क पर गिरकरघायल हो गईं। उसकी हालत नाजुक देख सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सावित्री अपने पीछे तीन लड़कियां व दो लड़के छोड़ गई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें