फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पति व पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। ग्राम अरतरा में गुरुवार सुबह मामूली विवाद में पड़ोसियों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अरतरा निवासी शिवपूरन सोनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उसकी पत्नी संगीता दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोसी राजा सोनी व उनके घर की महिलाओं ने झाड़ू लगाने के विवाद में संगीता को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी को बचाने आया तो हमलावर उसे भी पीटने लगे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शिवपूरन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें