फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की गाड़ी से तीन असलहे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएम और एसपी ने शुक्रवार को शहर में गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो को संदेह के आधार पर रुकवाया। गाड़ी से तीन लाइसेंसी असलहे बरामद हुए हैं। पूछताछ में असलहा मालिक ने बताया कि वह कुसमरा का प्रधान है। असलहों को शस्त्र की दुकान में जमा करने जा रहा था। शहर कोतवाली में तीनों असलहे जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे डीएम चंद्रभूषण और एसपी कमलेेश कुमार दीक्षित फोर्स के साथ गश्त पर निकले। इसी दौरान अकिल तिराहा के पास बीच रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो सवारों पर संदेह हुआ। अफसरों के निर्देश पर कोतवाल भरत कुमार ने टीम के साथ स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें तीन लाइसेंसी असलहा बरामद हुए।
पूछताछ में स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति ने अपना नाम अरुण यादव प्रधान कुसमरा बताया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वह शहर की एक शस्त्र दुकान पर असलहा जमा करने के लिए ले जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली में प्रधान के तीनों असलहा जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें