मौदहा। सिसोलर थाने के चांदी कला गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव निवासी शिवदास की मौत के बाद उसकी पत्नी दो बेटियों को छोड़कर कहीं चली गई थी। चाचा शिवलाल ने दोनों भतीजियों का पालन पोषण किया। कुछ दिन पहले शिवलाल ने बड़ी भतीजी की शादी कर दी थी। छोटी भतीजी रीतू (18) ने बुधवार को घर में कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में दुपट्टे से फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। चाचा ने फांसी लगाने का कारण पता होने से इनकार किया है। एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा।