भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा निवासी किसान अनिल कुमार दीक्षित के शुक्रवार को जहर खा लेने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि फसल खराब होने से जहर खा लिया था।
अनिल कुमार दीक्षित के पुत्र अंकित व सचिन ने बताया कि उन लोगों के पास करीब तीन हेक्टेयर जमीन है। रबी फसल में बुवाई की थी। बुवाई के बाद बारिश होने से रोग लगने से फसल खराब हो गई थी। इस पर पिता ने दोबारा बीज की व्यवस्था कर किसी तरह बुवाई की थी।
फसल न जमने से खराब होने से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनकी एक बहन के हाथ पीले करने थे, जिसकी शादी को लेकर भी वह चिंतित रहते थे। कहा कि शुक्रवार को खेतों से लौटकर घर में आकर जहरी खा लिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गुरू प्रताप सिंह व पड़ोसी भोला तिवारी ने बताया कि मृतक फसल खराब होने से काफी परेशान था। वहीं बेटी की शादी को लेकर भी चिंतित रहता था।