हमीरपुर। कोहरे का प्रकोप शुरू होने से दिन में भी दृश्यता कम रहती है। ऐसे में वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर शुक्रवार रात एआरटीओ भगवान प्रसाद ने हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगा होने पर 20 वाहनों का चालान कर दिया। इसके अलावा भरुआ समेरपुर क्षेत्र में आठ ओवरलोड मौरंग और बालू के ट्रक सीज कर फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीटीओ चंचल पांडेय ने बताया कि सुमेरपुर मंडी में 35 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।