सरीला। थाना जरिया के बरगवां गांव में मंगलवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी रमेश राजपूत के दो लड़के अनूप कुमार व अतुल कुमार हैं। बड़े बेटे अनूप की शादी दो वर्ष पूर्व थाना चिकासी के अतरा गांव निवासी अनीता (23) के साथ हुई थी। उसकी छह माह की बच्ची भी है। अतुल की अभी शादी नहीं हुई है।
मंगलवार को अनीता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अनीता को सीएचसी सरीला लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दरोगा शिवम पांडेय व तहसीलदार श्यामनारायण शुक्ला मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसआई शिवम पांडेय ने बताया कि अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कारण का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।