राठ। ससुराल गए युवक ने पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर जहर खा लिया। परिजनों के साथ न होने पर सीएचसी से पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कालेज उरई ले गई है।
महोबा जिले के खरेला थाने के कुड़ार गांव निवासी अरविंद (30) ने बताया कि जरिया थाने के गोहांड कस्बा में उनकी ससुराल है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को लेने गोहांड गए थे। पत्नी ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया।
पत्नी के साथ न जाने पर आहत होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किसी तरह खुद सीएचसी पहुंच गए। अरविंद की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।