फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हारने पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाना क्षेत्र के गांव अटगांव में जुए में हारने से दुखी मजदूर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेले था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गईं थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अटगांव निवासी मानसिंह (28) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी अनीता, पुत्र आर्यन (8) व आदित्य (6) हैं। चचेरे भाई रमेश अहिरवार ने बताया कि मानसिंह को दशहरे के बाद ईंट भट्टे पर काम के लिए जाना था। 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीगड़ी गांव गईं थीं। शुक्रवार को गांव में चल रहे जुआ में मानसिंह कुछ रुपये हार गए थे।
इसके बाद से दुखी थे। घर पहुंचने के बाद किसी से कुछ नहीं कहा। देर रात घर में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें