फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के घंडुवा गांव निवासी संजय ने मंगलवार की रात कोतवाली की हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने गुरुवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन इस तरह से युवक की मौत पर आहत हैं।
विज्ञापन

दो महीने पहले एक किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते गायब हो गई थी। उस समय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पांच दिन पहले पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से ढूंढ निकाला और आरोपी संजय को गिरफ्तार किया। दिल्ली से गिरफ्तार कर यहां कोतवाली में रखा था।
बुधवार की रात हवालात की खिड़की में अपनी शर्ट से फांसी लगा ली थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक उपनिरीक्षक समेत दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया था। मृतक के मेडिकल परीक्षण के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर परिजन खासे दुखी हैं। कोतवाली के अंदर उनके पुत्र की इस तरह मौत होने के बात उन्हें हजम नहीं हो रही है। फिलहाल वह इस मामले में कुछ भी कहने में बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें