राठ। क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रसूल मोहम्मद ने बताया वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सेवानिवृत्त के बाद गांव में रहते हैं। सोमवार दोपहर इंडियन बैंक के जनसेवा केंद्र से उन्होंने खर्च के लिए पांच हजार रुपये निकाले थे। रुपये जेब में रखकर आंबेडकर चौराहे की ओर जा रहे थे।
बजरिया के आगे चेतनदास स्कूल के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। (संवाद)