फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के माता-पिता व आरोपी का डीएनए सैंपल जांच को भेजा, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, तंत्र मंत्र से भी जोड़कर देख रही पुलिस, बालिका की जली हड्डियां, कुछ अवशेष बरामद

विज्ञापन
हत्यारोपी संतोष कुमार। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। आठ वर्षीय बालिका के अपहरण के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हाथ बालिका के जले शव की राख व कुछ हड्डियों के अवशेष लगे हैैं। पुलिस मामले को तंत्रमंत्र से जोड़कर हत्या किए जाने की बात कह रही है। देर रात फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लेने के बाद घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। बालिका के माता-पिता व आरोपी का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

कस्बे में सड़क किनारे डेरा बनाकर रहने वाले घुमंतू परिवार ने कोतवाली में सूचना दी थी कि बड़ा चौराहे से मलीकुआं की तरफ जाने वाले रोड़ पर वह लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनकी आठ वर्षीय पुत्री गुरुवार रात अपनी बुआ व मां के साथ सो रही थी।
रात करीब दो बजे देखा गया तो बालिका नहीं थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर अभियोग पंजीकृत कर परिवारीजनों के साथ बालिका की तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला और एक सैकड़ा से अधिक लोगों से पूछताछ की। एसपी श्लोक कुमार ने बताया शुक्रवार रात करीब आठ बजे कस्बे के एक घर से कुछ जलने और धुआं निकलने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर कुछ जले हुए अवशेषों में हड्डी के अंश मिले।
विज्ञापन

जिसकी फोरेंसिक टीम ने जांच की है। मकान के अंदर एक युवक संतोष अनुरागी पुत्र राजाराम निवासी रागौल मिला। जो नग्न अवस्था में लेटा था। बताया यह व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर व अंधविश्वासी है। कमरे में कुछ तांत्रिक क्रिया संबंधित सामग्री भी मिली है। आरोपी नशे का आदी है। उसकी शादी हुई थी, मगर गलत हरकतों के चलते उसे पत्नी छोड़कर चली गई थी।
उसका परिवार भी अलग रहता है और इससे संबंध तोड़ चुके हैं। बताया जब आरोपी से पूछताछ हुई तो वह बहकी-बहकी बातें करने लगा व अपने अंदर दैवी शक्तियां होने की बातें कहीं।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपने जुर्म का इकबाल कर बताया उसी ने ही बालिका की गला दबाकर हत्या कर शव को जला दिया है। बताया बचे हुए राख को वह इकट्ठा कर गंगा में डालेगा। साथ ही कस्बे के एक व्यक्ति ने आरोपी को बालिका को ले जाते भी देखा था। एसपी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मौदहा में घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी श्लोक कुमार।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें