फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता से हुई अभद्रता की बीएमओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने की शिकायत को लेकर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीएमओ टौणी देवी डॉ. आरके अग्निहोत्री से मिला। संघ के महासचिव कमल भारती मनकोटिया ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र चमनेड़ में कार्यरत पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ चंडीगढ़ से आए एक परिवार ने अभद्रता और फोन पर गाली-गलौज किया। नियमों के अनुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने बाहर से आए इस परिवार की जानकारी एकत्रित करने के लिए 24 जून को फोन किया था। इस पर परिवार के सदस्य भड़क गए और फोन पर अभद्रता और गाली-गलौज करने लग पड़े। संघ ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें