फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक से मारपीट कर 18 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। दिल्ली जा रही राठ डिपो की बस में कस्बे के जरिया स्टैंड के पास अलकछवा गांव निवासी पूर्व प्रधान ने अपने पुत्र, भतीजे व एक अन्य के साथ मिलकर परिचालक के साथ मारपीट की। साथ ही 18 हजार रुपयों से भरा बैग, सोने की चेन, मोबाइल छीनकर ले गए। परिचालक की टिकट मशीन तोड़ दी। परिचालक ने जरिया थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राठ डिपो के परिचालक मनोज कुमार कश्यप ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे रोडवेज बस को राठ से लेकर मुस्करा, बिलगांव, पुरैनी, ममना, सरीला होते हुए दिल्ली जा रहा था। कस्बे के जरिया स्टैंड पर बस को खड़ी कर सवारियां उतारने लगा। तभी पहले से सड़क पर खड़े तीन व्यक्ति बस में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इस पर उसने कहा कि सवारियां उतरने के बाद चढ़े। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने और सवारियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए बस में चढ़ गए।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने आए संविदा कर्मी चालक महेंद्र कुमार व दूसरे चालक मोहम्मद इसरार के साथ भी मारपीट की। जिसमें उसकी टिकट मशीन तोड़ दी और रुपये से भरा बैग व पेपर टिकट छीन लिए। बताया कि बैग में करीब 18 हजार रुपये व 80 हजार कीमत के टिकट थे। साथ ही आरोप लगाया कि उसका मोबाइल व सोने की चेन भी छीन ले गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने थाना जरिया के अलकछवा निवासी पूर्व प्रधान गोपाल पुत्र जगन्नाथ राजपूत, उसके पुत्र रणविजय व भतीजे विवेक और एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने, लूटपाट के साथ मशीन को क्षतिग्रस्त करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष जरिया रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें