राठ। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 13 किलो 500 ग्राम गांजा, तमंचा व बाइक बरामद हुई।
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया क्षेत्र में गांजा तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार रात मल्हौंवा रोड नहर पुलिया के पास छापा मारा। जहां से गिरोह के तीन सदस्य औंता गांव निवासी नरेंद्र पुत्र रामगोपाल राजपूत, महोबा के बल्लाय गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र रतीराम श्रीवास तथा बांदा निवासी विजय पुत्र रामकिशोर शिवहरे को गिरफ्तार किया।
बताया कि बांदा निवासी विजय कुमार गैर प्रांत से गांजा लाकर क्षेत्र में आपूर्ति करता था। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी केके पांडेय, कोतवाल मनोज शुक्ला, एसआई सुरजीत कुमार व गौरव चौबे, कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह, उमाशंकर शुक्ला, शक्ति सिंह, सुनील कुमार, कमलकांत व राजदीप रहे।