फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ों के छत्ते को जलाते पेड़ से गिरा व्यक्ति, टांडा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगड़ों के छत्ते को जलाते पेड़ से गिरा व्यक्ति, टांडा में मौत
विज्ञापन

रंगड़ों के काटने और गिरकर घायल हुआ था बुरनाड़ निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत दडूही के बुरनाड़ निवासी व्यक्ति की रंगड़ों के काटने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। व्यक्ति रंगड़ों के छत्ते को जलाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। छत्ते को आग लगाने के बाद कुछ रंगड़ों ने उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर बैठ गए। व्यक्ति पेड़ से सीधे नीचे आ गिरा। इस कारण उसकी छाती व सिर पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर स्थिति में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पर उसका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बुरनाड़ गांव का गोपाल रंगड़ों का छत्ता जलाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। रंगड़ों के छत्ते को आग लगाने के बाद व्यक्ति पेड़ से नीचे उतरने लगा। इतने में कुछ रंगड़ उड़कर व्यक्ति के सिर पर बैठ गए। उन्होंने सिर पर डंक मारे। रंगड़ों के काटने से वह हड़बड़ाहट में पेड़ से नीचे गिर गया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में ऑपरेशन किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। दडूही पंचायत की प्रधान ऊषा बिरला ने बताया गोपाल गरीब परिवार से संबंध रखता था। मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद इसके परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उसके दो बच्चे हैं। प्रशासन की तरफ से भी यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें