फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में किया दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चिकासी थानाक्षेत्र में मोहाना पुल के पास खेत में मिट्टी से दबा युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या करने के बाद शव को खेत में दफनाया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब 2 बजे चिकासी थानाक्षेत्र में मोहाना पुल के पास कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। नदी को जाने वाले रास्ते पर खून व किसी इंसान को जमीन पर घसीटने के निशान देखे गए। निशानों का पीछा करते चरवाहे जब एक खेत में पहुंचे तो वहां मिट्टी में दबे इंसान की अंगुलियां दिखाई दीं।
चरवाहों ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत में दबे युवक का शव बाहर निकाला। थानाध्यक्ष चिकासी आरके पटेल ने बताया कि युवक की उम्र करीब 28 वर्ष होगी। उसके चेहरे पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ बता पाएंगे। अभी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें