राठ डिपो के सामने मारपीट करते आटो चालकों।
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बस स्टैंड के पास सवारियां बैठाने को लेकर आटो चालकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद शराब के नशे में धुत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान यातायात बाधित भी रहा।
नगर के रोडवेज डिपो के सामने डग्गामार वाहनों की भरमार रहती है। सवारियां बैठाने को लेकर अक्सर विवाद व मारपीट हो जाती है। मंगलवार दोपहर डग्गामार वाहन चालकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में लोगों ने शराब के नशे में धुत एक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी यासीन खां ने बताया कि उनके भाई रसीद खां आटो चलाते हैं। पड़ोसी दबंग एक माह से शराब के नशे में परेशान कर रहा है। मंगलवार को रोडवेज के सामने कुछ युवकों को लेकर पहुंचा। जहां विवाद के बाद उनके भाई के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।