गहरौली। मुस्करा ब्लाक के अधिकांश गांवों में मजदूरों का हक मारा जा रहा है। सिवनी गांव निवासी अधिवक्ता बीडी यादव ने ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से मनरेगा कार्य कराने का आरोप लगा संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। अधिवक्ता का आरोप है कि रात में जेसीबी काम हो रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।
इस मामले पर एडीओ (पंचायत)कपिल सिंह ने कहा उनकी जानकारी में किसी भी गांव सभा में जेसीबी से काम नहीं हो रहा है। फिर भी जानकारी करेंगे। उधर, सिवनी मामले में उन्होंने कहा इस मामले की जानकारी प्रधान से की है। बताया गया कि जेसीबी जरूर चल रही है। लेकिन क्षेत्र पंचायत के जरिए कुछ काम कराया जा रहा है। (संवाद)