फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद ने भाई ने बेटों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
सत्यनारायण फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव में जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने दो बेटों के साथ मिलकर भाई की निर्मम हत्या कर शव जंगल में फेंका था। मृतक व हत्यारोपी एक ही मां की संतानें हैं। मृतक की पत्नी ने जेठ व दो भतीजों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से महोबा के खरेला थाने के बल्लांय गांव निवासी मत्ती के पति दशरथ की करीब 50 साल पूर्व मौत हो गई थी। इसके एक पुत्र चंद्रशेखर व दो पुत्रियां मुन्नी व प्रमोद हुईं। पति की मौत के बाद मत्ती ने देवर बद्री के साथ शादी कर ली। इनसे उन्हें एक पुत्र सत्यनारायण व चार पुत्रियां हुईं। गांव में पड़ोसियों से विवाद होने से बचने के लिए करीब 40 साल पूर्व मत्ती परिवार सहित मायके बिलगांव में आकर रहने लगीं थीं। सत्यनारायण की शादी बरगवां निवासी कमलेश व चंद्रशेखर की पहली शादी बसवारी व दूसरी मंगरौल निवासी बबली के साथ हुई थी। सत्यनारायण की पत्नी कमलेश कुमारी ने बताया कि उनके सौतेले जेठ चंद्रशेखर जमीन को लेकर उनके पति से मन ही मन रंजिश मानते थे। बुधवार शाम गांव में मामा मुन्ना राजपूत के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था।
इसमें उनके पति सत्यनारायण (35) गए थे। साथ में उनकी ननद प्रमोद कुमारी व सास मत्ती भी गईं थीं। कार्यक्रम में उनके जेठ चंद्रशेखर अपने पुत्रों राजेंद्र व शिवाकांत के साथ गए। नाचगान देखने के बाद शुक्रवार को भोर पहर उनके पति सत्यनारायण घर की ओर निकले। हाथ में कुल्हाड़ी लिए उनके जेठ व भतीजों ने उनके पति का पीछा किया। पीड़िता ने बताया कि अनहोनी की आशंका पर वे अपनी ननद के साथ उन लोगों के पीछे लग गईं। पशुबाड़े के पास पहुंच कर देखा कि इन तीनों उनके पति को घेरे हैं।
विज्ञापन

जब तक मौके पर पहुंची आरोपी पति को लेकर जा चुके थे। परिजनों के साथ पति की खोजबीन की। गुरुवार शाम करीब सात बजे गांव से करीब आधा किमी दूर खलिहान मैदान की झाड़ियों के बीच पति का शव मिला। बताया कि कुल्हाड़ी से काट कर पति की हत्या की गई है। उनके चेहरे पर कुल्हाड़ी के चोट के निशान हैं। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर जेठ चंद्रशेखर व उनके दोनों लड़के शिवाकांत व राजेंद्र पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें