फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी सहित महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
राठ सीएचसी में उपचार करातीं रचना - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। सास से विवाद के बाद महिला ने चार वर्षीय पुत्री सहित जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सीएचसी में महिला के मायके व ससुराल पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के पुरैनी गांव निवासी रचना (27) ने बताया कि उनके सास ससुर अकारण उन्हें परेशान करते हैं। आए दिन गाली गलौज कर धमकाते हैं। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर बुधवार दोपहर उन्होंने पुत्री नंदनी (4) को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
रचना की सास मीरा देवी ने बताया कि राममिलन राजपूत उसका इकलौता पुत्र है। बहू रचना अपने सास ससुर से अलग रहने की जिद पर लड़ाई झगड़ा करती है। गांव में मेला चल रहा है। उनकी तीन बेटियां मेला देखने आईं हैं। ननदों के घर आने पर बहू ने झगड़ कर जहर खा लिया। घटना की जानकारी होते ही रचना के मायके पक्ष से कई लोग सीएचसी पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें