फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ने तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र में उमरिया गांव के पास पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों को दबोचने के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन

राठ-जलालपुर मार्ग पर उमरिया गांव के पास स्वामी ब्रह्मानंद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शनिवार रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन अंकित निवासी पहरा व आशीष निवासी अमूद को बंधक कर अलमारी से 1.90 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में एसपी कमलेश दीक्षित ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली थी। जरिया थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।
पंप संचालकों को दिया सुरक्षा का भरोसा
क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर तमंचे के बल पर हुई तोड़फोड़ व लूट की वारदात के बाद पंप संचालक दहशत में हैं। सोमवार को चौकी प्रभारी शरद चंद पटेल ने कस्बे में खेड़ा शिलाजीत रोड, जरिया व ममना रोड पर बने तीनों पेट्रोल पंपों पर जाकर संदिग्धों को लेकर पूछताछ की तथा पंप संचालकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें