फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खुद पर फायरिंग कर किया षड़यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नगर के राठ तिराहे पर सोमवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला मारुति कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि इस मामले में साजिश करने वाले शिकायतकर्ता व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे कीमती जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मो.दाऊद उर्फ बाबू व उसके साथी अर्जुन को तमंचा के साथ पकड़ा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी मो.दाऊद ने अपने ही परिवारी खालिक, शहजादे निवासी रागौल व शहनाज पर फायरिंग करने की तहरीर दी थी। दोनों पक्षों से पूछताछ की। जानकारी हुई कि साजिश रचने वाले मो.दाऊद उर्फ बाबू ने साथी अर्जुन उर्फ छोटी निवासी हुसैनगंज कमराहा व शिवम उर्फ पैक निवासी सिचौली को खुद अपनी कार में फायरिंग कराने के लिए बुलाया था। बताया कि तीसरे आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें