फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के बल पर नष्ट कर दी खेत में खड़ी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कैंथा गांव निवासी कमला देवी ने बताया कि उनके नाम पर कृषि भूमि का पट्टा है। इस पर खेती करतीं हैं। इस वर्ष खेत में मटर की फसल बोई थी। बुधवार को गांव के एक दर्जन दबंगों ने असलहों के बल पर खेत को ट्रैक्टरों से जोत फसल नष्ट कर दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उनके भतीजे गोविंद ने खेत पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि दबंग मारपीट पर आमादा हो गए। गोविंद ने मौके से भाग कर जान बचाई। यूपी 112 पुलिस दो आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। अन्य लोग मौके से भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें