फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
राठ अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने धरना देते विद्युत कर्मचारी - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने मंगलवार को काम बंद रखा। अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि ने बताया कि पूर्व में दिए नोटिस के बावजूद अधिशासी अभियंता ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया है। मजबूरी में कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। मंडलीय मंत्री नसीम अहमद ने कहा कि अधिशासी अभियंता स्वयं समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। चेतावनी दी कि समस्याओं का निदान न होने पर मुख्य अभियंता कार्यालय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
कर्मचारी सेवा प्रदाता कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने, स्थायीकरण की समस्या, सातवें वेतन का एरियर आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इस दौरान रामलाल पाल, अनिल यादव, अमीन उद्दीन, आनंद पाल, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें