फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के राठ तिराहे पर सोमवार की रात हुई फायरिंग से आसपास रहने वालों में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर एक युवक ने दो युवकों पर फायरिंग का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के राठ तिराहा में सोमवार की रात देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर अपने घरों में जा दुबके और किसी अनहोनी की आशंका करने लगे। फायरिंग की घटना के बाद राठ तिराहा निवासी बाबू उर्फ दाऊद ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच फायरिंग से क्षतिग्रस्त हुई मारुति व अन्य जांच पड़ताल की। बाबू ने इस मामले में खालिक व शहजादा निवासी रागौल पर फायरिंग करने का आरोप लगा। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पवन पटेल इस मामले में शिकायतकर्ता व आरोपियों को हिरासत में ले कड़ी पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह घटना जमीन के विवाद से जोड़कर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें