फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, इलाज के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर 20 ब्रहृमा डेरा निवासी पार्वती ने बताया कि बीते 5 नवंबर को नशेबाजी के बीच परिवारिक राजाराम व उनके पुत्रों से पति अरविंद व ससुर शिवनारायन का झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

झगड़े में राजाराम ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उनके पति व ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी राजाराम व उनके पुत्र धर्मेंद्र, सोलंकी व छोटे के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया था। बताया कि ससुर शिवनारायन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पारिवारिक झगड़ा हुआ था।
एक पक्ष के शिवनारायन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका की बहू की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। अब गैर इरादतन हत्या किए जाने की धारा बढ़ाई गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें