फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खेत में लगाई फांसी, हुई मौत

विज्ञापन
नवल किशोर की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में किसान ने खेत में पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कान की बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी रामदीन राजपूत ने बताया कि उनके छोटे पुत्र नवल किशोर (22) को एक वर्ष से कान की बीमारी थी। उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था। इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला। वह मानसिक रूप से परेशान था। रविवार दोपहर 12 बजे खेत जाने को कह घर से निकले। खेत में लगे बबूल के पेड़ पर तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पास के खेत में मूंगफली बीन रहे परिजनों की नजर पड़ने पर हड़कंप मच गया। फांसी से उतार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें