भरुआसुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में चल रहे प्रीमियर लीग मैच में फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी पर एक बाइक सवार युवक ने बाइक चढ़ा दी। इससे खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। खिलाड़ियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कस्बे गायत्री तपोभूमि में बुंदेलखंड यूथ एसोसिएशन ने प्रीमियर लीग मैच का आयोजन किया है। गुरुवार को मैच खेला जा रहा था। इसी बीच मैच देखने आए एक युवक ने फील्ड की बाउंड्रीवॉल के समीप फील्डिंग पर खड़े खिलाड़ी साहिल (18) को बाइक से टक्कर मार दी।
बाइक सवार युवक को साथी खिलाड़ियों ने मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पीटा। वहीं घायल खिलाड़ी को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है।