भरुआसुमेरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम खड़ेहीजार का एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। थाने के समीप यह एक कपड़े की दुकान के बाहर पड़ा देखा गया। दुकानदार की सूचना पर यूपी 112 टीम ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। खड़ेहीजार निवासी शिवकरन उर्फ अशोक कुशवाहा कस्बे में थाने के समीप एक कपड़े की दुकान के बाहर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
सुबह दुकानदार ने बेहोशी हालत में पड़े देख यूपी 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। युवक कहां गया था। यह वह नहीं बता सका। (संवाद)