फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महोबा के चरखारी थाने के बम्हौरी गांव निवासी कंधीलाल ने बताया कि पांच साल पूर्व पुत्री तिर्मला (30) की शादी रौरो गांव निवासी अरविंद के साथ की थी। इसके बाद ससुराल वाले दहेज के लिए पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। बीते एक साल से तिर्मला मायके में रह रही थी। करवा चौथ के एक दिन पूर्व अरविंद पत्नी तिर्मला को मना कर घर लाए थे।
कंधीलाल का आरोप है कि पुत्री को ले जाने के बाद ससुरालियों ने उसे पीटा। इसकी जानकारी उनकी पुत्री ने फोन पर दी थी। आरोप लगाया कि सोमवार को ससुरालियों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें